Benefits of walnuts

अखरोट खाने की आदत बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं की अखरोट का सेवन कैसे किया जाए की बीमारियां आपसे दूर रहें!

ड्राई फ्रूट्स के बेहतर फायदे तो सभी गिनाते है लेकिन ये नही बताते की किस ड्राई फ्रूट का सेवन कैसे किया जाय ताकि उसका अधिकतम लाभ शरीर को मिले। साथ ही अलग अलग ड्राई फ्रूइस के स्वास्थ्य लाभ भी अलग अलग होते हैं लिहाजा ये जानकारी भी आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे अखरोट की। और आपको बताएंगे की अखरोट के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं? और इसे पाने के लिए आपको अखरोट का सेवन कैसे करना चाहिए।

अखरोट के स्वास्थ्य लाभ
अखरोट प्रकृति का एक ऐसा वरदान है जिसमें काफी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है , साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। अपने बेहतर प्रॉपर्टीज के कारण अखरोट मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करता है।

अखरोट का सेवन स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है क्योंकि इसमें विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये तत्व अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने में मदद करते हैं। गर्मियों में स्किन को यह यूवी रेज से बचाते हैं। अखरोट के फायदे हमारी ज्वाइंटस को भी मिलता है। इसके सेवन से ज्वाइंट में लुब्रिकेंट बढ़ता है और ज्वाइंटस के घिसने का खतरा भी कम होता है। अखरोट में पाया जानेवाला प्रोलीफेनोल सूजन को कम करता है, जिससे शरीर में हो रहे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलता है, क्रोनिक बीमारियां दूर रहती हैं। अखरोट को इसलिए भी गुणों का खान कहा जाता है क्योंकि यह भरपूर एनर्जी देता है और वजन को भी नियंत्रित करता है।

अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?


अखरोट के सेवन से अगर आप उसके समुचित फायदे चाहते हैं तो उसके सेवन का सही तरीका भी जान लीजिए। एक्सपर्टस के मुताबिक अखरोट खाने का बेहतर तरीका है की इसे रात को भिगोकर छोड़ दें और सुबह सबसे पहले खाएं। इससे आप अखरोट के अंदर पाए जाने वाले सभी लाभकारी और गुणकारी पदार्थों को आसानी से डाइजेस्ट करेंगे और इसके समुचित फायदे भी आपको मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी और जागरूकता के लिए न की मेडिकल उद्देश्य के लिए। किसी भी मेडिकल एडवाइस के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें

Comments