स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन से पहले देश में संक्रमितों की संख्या हर 4.2 दिन में दोगुनी हो रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन से पहले देश में संक्रमितों की संख्या हर 4.2 दिन में दोगुनी हो रही थी। अब यह 11 दिनों में संक्रमण के मामले डबल हो रहे हैं। कई राज्यों के डबलिंग रेट इससे भी अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमितों के रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक 8324 लोगों को स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 25.19% हो गया है। 14 दिन पहले यह 13.06% था।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कि कोरोना से मृत्यु दर अन्य देशों की अपेक्षा यहां काफी कम है। यहां कोरोना से मृत्यु दर 3.2 है। गंभीर मरीजों की संख्या भी कम है। देश में जितने भी कोरोना संक्रमित हैं, उनमें से महज 0.33% ही वेंटीलेटर पर हैं जबकि 1.5% मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट हैं। 2.34% मरीज आईसीयू में हैं। मरने वाले कुल मरीजों में सबसे ज्यादा 65% पुरुष थे जबकि 35% महिलाएं थीं। आयु वर्ग के हिसाब से देखें तो 45 साल से नीचे आयु वर्ग के 14% संक्रमितों की मौत हुई है। 45 से 60 साल के 34.8% और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 51.2% मरीजों की मौत हुई है। 

अग्रवाल ने बताया कि कई राज्य संक्रमण रोकने में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसमें 7 ऐसे राज्य हैं, जहां संक्रमितों का डबलिंग रेट 11 से 20 दिन है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब है। इसी तरह 5 ऐसे राज्य हैं, जहां 40 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। इसमें कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल शामिल है। वहीं, 3 राज्य ऐसे हैं जहां 40 से भी ज्यादा दिनों में केस डबल हो रहे हैं। इसमें असम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

Comments