केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बालते हुए कहा कि क्या उन्हें 50 दिनों के बाद ही प्रवासी मजदूरों की याद आई?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास गावं लौट रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की । इस दौरान उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत की।

एक प्रवासी मजदूर देवेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी हमसे आधे घंटे पहले मिले। हम हरियाणा से पैदल आए हैं, उन्होंने हमें गाड़ी उपलब्ध कराई, उन्होंने कहा कि ये गाड़ी हमें हमारे घरों तक छोड़ देगा। उन्होंने हमें भोजन, पानी और मास्क भी दिया।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बालते हुए कहा कि क्या उन्हें 50 दिनों के बाद ही प्रवासी मजदूरों की याद आई? वह उनको सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए मिला था। कुछ संवेदनशीलता होनी चाहिए। 

दिल्ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि हमें पता चला कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। राहुल गांधी आए और उनसे मिले। हमने पुलिस से बात की जिसके बाद वे सहमत हुए कि वे 2 लोगों को एक साथ जाने देंगे। हमारे स्वयंसेवक अब उन्हें अपने घरों में ले जा रहे हैं।

खैर दिल्ली पुलिसके तरफ से साफ़ कहा गया है की किसी को भी हिरासत में नही लिया गया है |

Comments