देश भर में फैले रहे संक्रमण के मामले में अब जर्मनीकोपीछेछोड़करभारत 9वेंसे 8वेंस्थानपरपहुंच गया है |

नई दिल्ली: देश लॉक डाउन के चौथे चरण को पूरा कर अब पांचवें चरण में जाने वाला है जिसे अनलॉक 1 का नाम दिया गया है और दुसरे तरफ कोरोना का संक्रमण देश भर में और भी ज्यादा तेजी से फैलते जा रहा है | रविवार शाम तक भारत में कोरोनावायरस से 1 लाख 85 हजार 398 संक्रमण के मामले सामने आया है | रविवार शाम तक देश में 5100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुका है |

संक्रमण के मामले में रविवार को भी देश में उछाल देखा गया और संक्रमण का नया रिकॉर्ड बना | आज देशभर में कोरोना संक्रमितों के 8380 नए मामले सामने आए जो अपने आप में अब तक का रिकॉर्ड है | पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस से 193 लोगों की मौत हुई है |

रविवार को हुए संक्रमण के मामले में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के बाद अब भारत दुनिया के 10 कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में 8वें स्थान पर पंहुच गया है |       

रविवार शाम तक भारत में कोरोनावायरस से 1 लाख 85 हजार 398 मामले हैं | जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए भारत 8वें स्थान पर पहुंचा है | जर्मनी में फिलहाल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 83 हजार है |

सबसे प्रभावित देशों के सूचि में अमेरिका 18 लाख केस के साथ सबसे ऊपर है | अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है | इसके बाद ब्राजील का स्थान है जहां पांच लाख से ज्यादा मामले हैं | इसके बाद रूस में संक्रमितों की संख्या चार लाख से ज्यादा है |

Comments