एक तरफ देश अनलॉक-1 की तरफ बढ़ रहा है तो दुसरे तरफ भारत आज जर्मनी को पछाड़ कोरोना से प्रभावित दुनिया के दस देशों में 8 वें स्थान पर पंहुच गया है |

नयी दिल्ली: देश कल से लॉकडाउन के पांचवें चरण में जाने के जगह अनलॉक-1 में जा रहा है | एक तरफ देश अनलॉक-1 की तरफ बढ़ रहा है तो दुसरे तरफ भारत आज जर्मनी को पछाड़ कोरोना से प्रभावित दुनिया के दस देशों में 8 वें स्थान पर पंहुच गया है |

संक्रमण के मामले में रविवार को भी देश में उछाल देखा गया और संक्रमण का नया रिकॉर्ड बना | आज देशभर में कोरोना संक्रमितों के 8380 नए मामले सामने आए जो अपने आप में अब तक का रिकॉर्ड है | पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस से 193 लोगों की मौत हुई है |

अनलॉक-1 के लिए सात पन्ने के दिशानिर्देश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने बताया की  देश के सभी कंटेंनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। अभी देश के 12 राज्यों के 30 शहरों में कंटेनमेंट जोन हैं। गृह मंत्रालय ने आगे जानकारी दी है कि अनलॉक करने की पहली किस्त में देश को तीन फेज में खोलने की तैयारी है। लेकिन इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय SOP यानी तौर-तरीके तय करेगा। देशभर में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। यानी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कहीं भी आवाजाही पर रोक लगी रहेगी।

पहले फेज में 8 जून के बाद खुलने वाली जगहें

धार्मिक स्थल/इबादत की जगहें।

होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सर्विसेस।

शॉपिंग मॉल्स

दूसरा फेज में स्कूल-कॉलेजों पर फैसला जुलाई में होगा | राज्य सरकारें बच्चों के माता-पिता और संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ बातचीत कर इस पर फैसला कर सकती हैं।

तीसरे फेज में इन सर्विसेस को शुरू करने का फैसला बाद में होगा

इंटरनेशनल फ्लाइट्स।

मेट्रो रेल।

सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल आदि

सोशल, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, कल्चरल फंक्शंस, धार्मिक समारोह और बाकी बड़े जमावड़े पर फैसले बाद में लिया जायेगा | देश भर में चिन्हित कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून, 2020 तक लागू रहेगा।

Comments