देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है |

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है | प्रत्येक दिन कोरोना का नए संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ते ही जा रहे है | पिछले कुछ दिनों से लगातार 4000 से ज्यादे केस आ रहे हैं |

आज दिल्ली ने कोरोना के मामले फिर एक रिकॉर्ड तोड़ा हैं | देश की राजधानी दिल्ली कोरोना के मामले में आर्थिक राजधानी मुंबई को पछाड़ देश का सबसे ज्यादा संक्रमित महानगर बन गया है |

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 3,788 नए मरीज मिले जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या 70,390 हो गयी | वहीँ अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो वहां कोरोना संक्रमण की आकड़ा 69,625 है। मुंबई में बुधवार को 1,114 नए मरीज मिले। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या के लिहाज से बात करें तो मुंबई अब भी दिल्ली से आगे है।

मुंबई में 28,653 सक्रिय मरीज हैं, जबकि दिल्ली में यह संख्या 26,588 है।

Comments