CANCER

राजधानी में COVID-19 मामलों पर बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने बताया कि दिल्ली में एक तिहाई मरीज बाहर के है|

राजधानी में COVID-19 मामलों पर बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने बताया कि दिल्ली में एक तिहाई मरीज बाहर के है| उन्होंने बताया कि दिली में कोरोना केस के जितने संक्रमण हो रहे हैं उसमे से एक तिहाई बाहरी हैं| लोग बढ़िय इलाज के लिए दिल्ली आते हैं जिनसे दिल्ली के कोरोना के आंकड़ों पर भी असर होता है|

उन्होंने बाते कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से भी लोग टेस्ट कराने के लिए आ रहे हैं. हॉस्पिटल में जो एडमिट हैं, उनमें एक तिहाई से ज्यादा लोग बाहर से आ रहे हैं.

सत्येन्द्र जैन ने बताया कि दिल्ली में केसेज बढ़ रहे हैं क्योंकि बाहर से लोग टेस्ट कराने के आ रहे हैं| परसों 97 मरीज दिल्ली से बाहर के एडमिट हुए थे और करीब 200 दिल्ली के एडमिट हुए थे, तो एक तिहाई मरीज बाहर से आ रहे हैं|
सत्येन्द्र जैन का कहना था कि पहले हर दिन सौ मरीज कम हो जाते थे, लेकिन अब लोग बाहर से भी आ रहे हैं| इसलिए 10-15 दिन से मरीज कम नहीं हो रहे हैं| पहले दिल्ली को लोगों ने इतना बदनाम किया था कि लोग बाहर से नहीं आ रहे थे. अब दूर-दूर से लोग दिल्ली इलाज कराने के लिए आ रहे हैं|

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली का रिकवरी रेट पूरी तरह से संतोषजनक है | उन्होंने बताया कि कल 707 नए केस आए थे, जिसको मिलाकर कुल 1,46,134 कोरोना केस आ चुके हैं| 1070 मरीज कल रिकवर हुए| दिल्ली में फ़िलहाल एक्टिव मरीज 10,346 हैं, जो कुल मामलों के लगभग 7 फ़ीसदी हैं| रिकवरी 90 फ़ीसदी से ज्यादा हो चुकी है| 3115 मरीज अभी हॉस्पिटल्स में है| यहां कुल 13 हजार बेड हैं, जिनमें से 20 फीसदी भरे हुए हैं| रिकवरी रेट भी पूरी तरह से संतोषजनक है|

Comments