Alcoholic Fatty Liver Disease

Fatty Liver को किसी दवा से ठीक करने की कोशिश न करे, नुकसानदेह साबित होगा!

आज के युग में, फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही बहुत से लोग चिंतित हो उठते हैं। लिवर को स्वस्थ और डिटॉक्स रखने के लिए बाजार में फर्जी दवाओं की बाढ़ लगी हुई है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक लीवर को डिटॉक्स सिर्फ लिवर कर सकता है। किसी भी पैथी की कोई दवा लिवर को डिटॉक्स नहीं कर सकती।

अपने लिवर को जानिए

लिवर, जो कि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, मुख्य रूप से पाचन में सहायता करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है। जब इस अंग में अत्यधिक वसा जमा हो जाती है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है।

फैटी लीवर कितने प्रकार के होते हैं?

  1. Alcoholic Fatty Liver Disease (AFLD): यह अधिक शराब पीने के कारण होता है।
  2. Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD): यह शराब के सेवन के बिना भी हो सकता है और इसके मुख्य कारण हैं मोटापा, उच्च रक्त शर्करा, उच्च रक्तचाप, अधिक वसायुक्त भोजन का सेवन, नींद की कमी, और अधिक कोलेस्ट्रॉल।

फैटी लीवर के लक्षण:

  • Grade 1: शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। अक्सर यह स्थिति नियमित चेकअप में पता चलती है।
  • Grade 2: इस चरण में अपच, गैस, भूख में कमी, और कमजोरी जैसे लक्षण उभर सकते हैं।
  • Grade 3: इस स्थिति में पेट में दर्द, वजन में कमी, और पीलिया जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं।

क्या है इलाज:
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार के मुताबिक वर्तमान में, कोई भी दवाई सीधे तौर पर फैटी लिवर को ठीक नहीं कर सकती। लिवर की मरम्मत की क्षमता अत्यधिक प्रभावी होती है, और यह 90% तक खुद को ठीक कर सकता है अगर सही परिस्थितियाँ दी जाएं।

फैटी लीवर के निवारण के उपाय:

  • शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
  • संतुलित आहार लें और वसायुक्त भोजन से बचें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखें।
  • मधुमेह और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखें।
  • बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन न करें।

बाजार में उपलब्ध कई प्रोडक्ट्स जो लिवर को डीटॉक्स करने का दावा करते हैं, असरदार नहीं होते। लिवर खुद ही अपनी डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को अंजाम देता है, जो कि उचित आहार और व्यायाम के माध्यम से सहायता प्राप्त करता है।

इस प्रकार, स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से आप अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी और जागरूकता हैं. किसी भी चिकित्सकीय राय के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Comments