Domestic hygiene

आपके घरेलू उपयोग के ऐसे सामान जिनमे हानिकारक बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी बदलाव करें।

हमारे घरेलू जीवन में खाना, पीना, सोना, साफ सफाई और कई अन्य जरूरी काम होते है। दिनचर्या में शामिल ऐसे कई महत्पूर्ण वस्तुएं हैं जो हमारे किचन से लेकर बाथरूम और बेडरूम में मौजूद हैं। समय के साथ इन घरेलू वस्तुओं को न बदला जाए तो इनमे खतरनाक बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। ऐसे 5 घरेलू सामान के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिन्हे एक निश्चित अवधि में इस्तेमाल के बाद बदल देना चाहिए।

बर्तन धोने वाले स्पंज

किचन में बर्तन की साफ सफाई में इस्तेमाल होने वाला स्क्रब या स्पंज कुछ हीं दिनों के इस्तेमाल में खतरनाक बैक्टीरिया का घर बन जाता है। ये बैक्टीरिया हमारे हांथ के जरिए हमारे भोजन तक आसानी से पहुंचते हैं और हमें बीमार बना सकते हैं। कई बार तो ये बैक्टीरिया हांथ में कट या किसी घाव के जरिए शरीर के प्रवेश कर जाते है और इन्फेक्शन का कारण बन जाते हैं। ये बैक्टीरिया इतने जीवट होते हैं की बॉयल वाटर में स्पंज को डालने से भी नहीं मरते । हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हमें किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पंज और स्क्रब जैसी चीजों को एक हफ्ते के अंतराल में बदल देना चाहिए

टूथब्रश और बैक्टीरिया

अगर हम रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले अपने टूथब्रश को समय के साथ नहीं बदलते तो इसमें भी खतरनाक बैक्टीरिया के पलने का खतरा रहता है। प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर हमे अपना ब्रश बदल देना चाहिए ताकि इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा न रहे और यह बीमारी का कारण न बन सके।

पिलो यानी आपका तकिया

बेड से लेकर सोफा तक तकिया यानी पिलो घरेलू इस्तेमाल की प्रमुख वस्तु में शामिल है। यह जितनी आरामदायक है उतनी ही नुकसानदायक भी हो सकती है अगर इसे समय के साथ न बदला जाए। दरअसल इस्तेमाल के दौरान पिलो यानी तकिया पर तेल, पसीना और डेड स्किन सेल भी आ जाते हैं। इन्ही में धीरे धीरे पनपता है खतरनाक बैक्टीरिया जो आपको बीमार बना सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हमे अपना पिलो यानी तकिया मैक्सिमम दो साल के बाद बदल देना चाहिए। इस बीच अगर तकिया के साइज और शेप में चेंज आ जाता है तो भी इसे बदल देना चाहिए ताकि इसका कोई हार्मफुल इफेक्ट आपके हेड, नेक और शोल्डर पर न पड़े।

नॉन स्टिक कुकवेयर
हमारे किचन से समय समय पर बदलते रहने वाले सामानों में नॉन स्टिक कुकवेयर भी शामिल होना चाहिए। ऐसे नॉन स्टिक बर्तन, पैन और कुक वेयर जिसमे स्क्रैच आ गया हो, जिसका टेफलॉन बार बार रगड़ने से प्रभावित दिख रहा हो।

मेकअप के सामान और ब्रश

मेक अप के सामान और ब्रश भी एक निश्चित समयावधि के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो इन्हे 6 महीने के अंतराल में बदलना जरूरी है । अगर कोई मेक अप प्रोडक्ट इंफेक्टेड स्किन या आंखो पर इस्तेमाल किया गया हो तो भी इसे रिप्लेस कर देना चाहिए। जहां तक मेक अप ब्रश है तो उसे यूज के बाद जरूर गुनगुने पानी या साबुन से साफ किया जाना चाहिए। जैसे हीं इनके शेप या साइज में बदलाव दिखे इसे बदल दें।

इन जरूरी बदलावों से आप अपने घर को स्वक्छ और सुरक्षित रख सकते हैं। एक ऐसा वातावरण का निर्माण कर सकते हैं जिसमे हेल्थी रहने की संभावना ज्यादा हो।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल वेब वर्ल्ड में मौजूदा विभिन्न हेल्थ आर्टिकल पर आधारित है। इसका मकसद सिर्फ लोगों को जागरूक बनाना है

Comments