Health insurance

अधिकांश लोग गलत तरीके से सोते हैं, जिससे उनकी गर्दन और कमर को गंभीर नुकसान पहुंचता है और उनकी नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की सही स्थिति अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

सही सोने के तरीके:

  1. पीठ के बल सोना: पीठ के बल सोने वालों के लिए सलाह है कि वे घुटनों के नीचे एक तकिया लगाएं। इससे कमर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है। गर्दन के नीचे का तकिया कंधों तक आना चाहिए, जिससे गर्दन को सही सपोर्ट मिले।
  2. करवट सोना: करवट लेकर सोने वाले लोग अपने घुटनों के बीच में तकिया लगाएं। इससे रीढ़ की हड्डी सही पोजीशन में रहती है और कमर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि जिन्हें डिस्क/सायटिका की समस्या है या कमर की नस दब रही हो, उन्हें इन्हीं दो तरीकों से सोना चाहिए। इससे उनकी समस्याओं में सुधार हो सकता है।

  1. पेट के बल सोना: पेट के बल सोना से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति कमर के लिए हानिकारक हो सकती है। फिर भी अगर पेट के बल सोना हो, तो पेट के निचले हिस्से में तकिया लगाना चाहिए, जिससे कमर को सपोर्ट मिले और दर्द में कमी आए।

नींद विशेषज्ञों का कहना है कि सही सोने के तरीके अपनाकर न केवल कमर और गर्दन के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि नींद की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है। इसलिए, अपनी सोने की आदतों को सुधारें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Comments