Fatty Liver

आज के दौर में अगर किसी बीमारी के नाम से सबसे ज़्यादा लोगों को डराया जा रहा है तो वो है फेटी लिवर। आइए, हम सरल शब्दों में जानें इस बीमारी के बारे में।

लिवर का महत्व

लिवर हमारे शरीर के दाएँ हिस्से में स्थित है और इसका मुख्य काम पाचन में मदद करना और शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाना है। लिवर ही हमारे शरीर को डीटॉक्स करता है।

Fatty Liver कैसे होता है?

जब हमारे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है तो वो लिवर में जमा हो जाती है और इसे फेटी लिवर कहा जाता है। अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं हुआ तो स्वस्थ लिवर की कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और यह सिरीहोसिस में बदल सकता है।

Fatty Liver मुख्यतः दो प्रकार हैं:

1. अल्कोहलिक Fatty Liver डिजीज: यह शराब की वजह से होता है।

2. नॉन-अल्कोहलिक Fatty Liver डिजीज: यह शराब के अलावा अन्य कारणों से होता है, जैसे मोटापा, शुगर, उच्च रक्तचाप, तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन, अनिद्रा, और शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा। कई दवाइयाँ भी लिवर को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

दवाइयों का प्रभाव

मॉर्डन मेडिसिन (एलोपैथी) की कई दवाइयाँ जैसे स्टेरॉइड, एस्पिरिन, और कई पेनकिलर्स लिवर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। कई पारंपरिक विधियाँ जैसे आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक दवाइयाँ भी लिवर को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

लक्षण

ग्रेड 1: प्रारंभिक अवस्था में सामान्यतः कोई लक्षण नहीं होते और यह रूटीन चेकअप में ही पता चलता है।

ग्रेड 2: अपच, गैस की समस्या, भूख कम लगना, कमजोरी आदि लक्षण होते हैं।

ग्रेड 3: पेट दर्द, वजन कम होना, और पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह लिवर सिरीहोसिस और लिवर कैंसर में बदल सकता है।

 इलाज

लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो 90% तक खुद को ठीक कर सकता है। अभी तक ऐसी कोई दवाई उपलब्ध नहीं है जो फेटी लिवर को पूरी तरह ठीक कर सके, लेकिन कुछ दवाइयाँ परीक्षण के दौर में हैं।

सही देखभाल से ठीक हो सकता है Fatty Liver

फेटी लिवर को ठीक करने के लिए लिवर को ऐसा माहौल देना आवश्यक है कि वह खुद को ठीक कर सके। इसके लिए निम्नलिखित बातें ज़रूरी हैं:

1. शराब या नशे का सेवन ना करें।

2. स्वस्थ आहार लें।

3. नियमित शारीरिक व्यायाम करें।

4. अपने वजन को नियंत्रण में रखें।

5. अगर आपको डायबिटीज या उच्च रक्तचाप है तो उसे नियंत्रण में रखें।

6. बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवाई का सेवन ना करें।

सावधानियाँ और मिथक

बाज़ार में मिलने वाले लिवर डीटॉक्स प्रोडक्ट्स के दावों पर विश्वास ना करें, क्योंकि लिवर को डीटॉक्स केवल स्वस्थ खानपान और शारीरिक व्यायाम की मदद से ही हो सकता है।

निष्कर्ष

स्वस्थ आहार लें, पूरी नींद लें, नशे से दूर रहें, शारीरिक व्यायाम करें और फर्जी विज्ञापनों के चक्कर में ना पड़ें। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा और फेटी लिवर की समस्या से बचाव होगा।

Comments