शहर के मोहल्ला बावड़ी इलाके में सुबह पुलिस गश्ती दल पर हमला किया गया जिसमे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

टोंक:  शुक्रवार सुबह शहर में कोरोना से संक्रमित चार पुरुष और दो महिलाएं के नये केस मिला था | सभी शहर के बमोर गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं दिन में 7 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कल भी 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी | ये सभी पॉजिटिव केस शहर के एक ही इलाके बमोर गेट क्षेत्र से है । टोंक में इस समय कुल संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 84 पर पहुंच गया है।

शहर के मोहल्ला बावड़ी इलाके में सुबह पुलिस गश्ती दल पर हमला किया गया जिसमे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान बावड़ी मोहल्ला में कसाइयों की गली में पुलिस पर हमला किया गया। हमले में तीन कांस्टेबल घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गश्त के समय इलाके में कर्फ्यू लगा था ओत इसके बावजूद लोगों का आवागमन हो रहा था। पुलिस थाना कोतवाली टोंक में मामला दर्ज किया गया है।

कलेक्टर केके शर्मा ने बताया कि क्वारिन्टाइन सेंटरों में 859 लोगों को रखा गया है। वहीं जिले में कुल 27 हजार 266 व्यक्ति होम आइसोलेशन में है। इसमें से 25 हजार 481 व्यक्तियों की मेडिकल विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है।


बमोर गेट में रहने वाला एक युवक दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर आया था। जो अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाकर परिचितों के साथ घूमता रहा। युवक के बारे में जानकारी मिलने पर स्क्रीनिंग कर जांच की तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। वह वर्तमान में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। जिसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं बमोर गेट के अब तक करीब 43 लोग पॉजिटिव हो गए। साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 71 पहुंच गई है।

Comments